Wednesday, March 29, 2023
Homeउत्तराखंडकांग्रेस ने कीअन्यप्रदेशों में फंसे उत्तराखंडियों घर पहुचाने की मांग

कांग्रेस ने कीअन्यप्रदेशों में फंसे उत्तराखंडियों घर पहुचाने की मांग

कांग्रेस ने दूसरे राज्यों में फंसे उत्तराखंड के लोगों को वापस लाने के इंतजाम करने की मांग की। शनिवार को मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार पर लॉकडाउन में फंसे राज्यवासियों के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। प्रीतम ने कहा कि आज भी प्रदेश के हजारों लोग दूसरे राज्यों में फंसे हैं। राजस्थान के कोटा में भी राज्य के हजारों छात्र लॉकडाउन की वजह रुके हुए हैं।

सभी लोग वापस घर आने की मांग कर रहे हैं। यह कितनी हैरानी की बात है कि गुजरात के लोगों को वापस भेजने के लिए तो सरकार आननफानन में सारे इंतजाम कर देती है। और जब अपने राज्य के लोगों की बात आती है तो सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। 14 तक के लॉकडाउन को तो लोगों ने झेल लिया है, लेकिन अब लोगों के पास इतने संसाधन नहीं है कि वो दूसरे राज्यों में रहे सकें।

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments