उत्तराखंड भाजपा ने सभी 70 सीटों पर दावेदारों के पैनल को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी की चुनाव समिति की बैठक में चर्चा के बाद इस पर मुहर लगाई गई। यह सूची दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी। प्रत्याशियों के संबंध में केंद्रीय संसदीय बोर्ड निर्णय लेगा। सूत्रों के अनुसार 28 सीटों पर स्थिति लगभग साफ है। यदि कोई फेरबदल नहीं हुआ तो प्रथम चरण में इन नामों की घोषणा हो सकती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (खटीमा), कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (चौबट्टाखाल), बंशीधर भगत (कालाढूंगी), सुबोध उनियाल (नरेंद्र नगर), डा हरक सिंह रावत (केदारनाथ), स्वामी यतीश्वरानंद (हरिद्वार ग्रामीण), बिशन सिंह चुफाल (डीडीहाट), रेखा आर्य (सोमेश्वर), अरविंद पांडेय (गदरपुर), गणेश जोशी (मसूरी) व डा धन सिंह रावत (श्रीनगर), विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल (ऋषिकेश), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक (हरिद्वार), विधायक मुन्ना सिंह चौहान (विकासनगर), उमेश शर्मा काऊ (रायपुर), विनोद चमोली (धर्मपुर), चंदन रामदास (बागेश्वर), सौरभ बहुगुणा (सितारगंज), राजेश शुक्ला (किच्छा), कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन (खानपुर), महेश जीना (सल्ट), चंद्रा पंत (पिथौरागढ़), डा प्रेम सिंह (नानकमत्ता), नवीन दुम्का (लालकुंआ), बलवंत सिंह भौर्याल (कपकोट), ऋतु खंडूड़ी (यमकेश्वर), कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक प्रीतम पंवार (धनोल्टी) व पूर्व विधायक राजकुमार (पुरोला)।
Submit your profile If you are a celebrity or notable personality