शिवराज सरकार में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह एक बार फिर अपने बिगड़े बोल को लेकर विवादों में घिरते दिख रहे हैं। मामला अनूपपुर जिले के ग्राम फुनगा का है, जहां ‘सर्वजन सुखाय’ सामाजिक संस्था ने ‘नारी रत्न’ सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि महिला और पुरुष दोनों को समान रूप से काम करना चाहिए। इसी दौरान उन्होंने कहा कि ‘ठाकुर-ठकार लोग महिलाओं को कोठरी में बंद रखते हैं, उनको भी घर से खींचकर बाहर निकालें और काम कराएं तभी समानता आएगी।’
क्या कहा था बिसाहू लाल सिंह ने
खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने अनूपपुर जिले में महिलाओं को सम्मानित करते हुए एक कार्यक्रम में कहा था कि महिलाओं को सशक्त बनाने और पुरुषों के साथ समानता हासिल करने के लिए उच्च जाति की महिलाओं को भी घर से खींचकर बाहर निकालो और उनसे काम कराओ.