नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लाॅकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों, छात्रों और पयटकों को उनके राज्यों में जाने की छूट दे दी है। हालांकि इसका अभी अधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार मंत्रालय ने लोगों को कुछ शर्तों के साथ अपने घरों को जाने की छूट दे दी है।

इस छूट से देशभर में फंसे लोगों लोगों को बड़ी मदद मिलेगी। यह देखना होगा कि दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को सरकार किस उतरह से उनके राज्यों में पहुंचाती है। यह अपने आप में बड़ी चुनौती है। गृह मंत्रालय से गाइडलाइन जारी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि कैसे लोगों को उनके राज्यों और घरों के लिए रवाना किया जाएगा। कुछ देर में आधिकारिक गाइडलाइन आने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।
