Sunday, April 2, 2023
Homeउत्तराखंडसाजिस : केंद्रीय मंत्री निशंक के दुश्मनों से क्यों जाता रहे हैं...

साजिस : केंद्रीय मंत्री निशंक के दुश्मनों से क्यों जाता रहे हैं मुख्यमंत्री प्यार

केंद्रीय मंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने  वाले के मुकदमे मुख्यमंत्री कर रहे वापस

उत्तराखंड के आजकल यही चल रहा है मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत चुन-चुन कर सिर्फ उन्हीं लोगों पर मेहरबान है जो या तो देश के प्रधानमंत्री को गाली दे रहे हैं या फिर भाजपा के मंत्रियों और सांसदों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से झंडा डंडा बुलंद कर रहे हैं। ताजा प्रकरण केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले मनीष वर्मा का है उत्तराखंड  सरकार आजकल मनीष वर्मा के खिलाफ केस वापसी की फाइल चला रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिछले दिनों उनकी फीस वापसी से संबंधित पत्रावली प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। मनीष कुमार वर्मा के खिलाफ कैंट थाने में पिछली  उत्तराखंड सरकार ने मुकदमा दर्ज किया हुआ है। मनीष कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिखकर गुजारिश की थी कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री ने उदारता दिखाते हुए अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं और मंत्रियों के खिलाफ केस वापस किए हैं उसी प्रकार भाजपा का कार्यकर्ता सिपाही  होने के नाते उनके केस वापस लेने की कृपा की जाए।

केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक

इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र शब्दावली का प्रयोग करने वाले एक व्यक्ति  को सूचना विभाग में महत्वपूर्ण प्रश्न नवाज चुकी हैं।

 इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों के खिलाफ मानहानि कारक लेख और टिप्पणियों को प्रकाशित करने वाले पत्रकारों को भी महत्वपूर्ण दायित्वों से नवाजा गया है।

 मनीष वर्मा की केस वापसी से संबंधित मुख्यमंत्री द्वारा पत्रावली प्रस्तुत करने के आदेश दिए जाने के बाद फिर से इस तरह की चर्चाएं तेज हो गई है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न रहने वाले तमाम लोगों पर त्रिवेंद्र सिंह रावत महत्वपूर्ण मेहरबानियां कर रहे हैं।

मनीष वर्मा

9 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments