Sunday, May 28, 2023
Homeउत्तराखंडकृष्ण नगर कॉलोनी में एक गरीब परिवार में मेयर ने सुनी प्रधानमंत्री...

कृष्ण नगर कॉलोनी में एक गरीब परिवार में मेयर ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

ऋषिकेश- केंद्र की मोदी सरकार के सर्वणीम 7 वर्ष पूर्ण होने पर नगर निगम महापौर ने सैकड़ों गरीब तबके के लोगों को राशन किट वितरित की।इस अवसर पर महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर में देश का मान बढाया है। भाजपा जिला कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के तहत कोविड से संबंधित विशेष राहत व बचाव अभियान चलाया गया। महापौर ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए देहरादून रोड पर तीस बागड़ी परिवारों को राशन किट वितरित की। इसके अलावा शहर की विभिन्न मलिन बस्तियों में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची महापौर ने लोगों को राशन वितरित किया।इससे पूर्व आई डी पी एल के कृष्णा नगर कालौनी पहुंची महापौर ने एक गरीब परिवार में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी।

इसके प्रश्चात उन्होंने लोगों को वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव की जानकारी देते हुए उन्हें मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए। महापौर ने कहा कि पिछले सात वर्षों के दौरान जहां देश में विकास की रफ्तार बढ़ी है वहीं प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया मे देश का गौरव बढाने का काम भी किया है।भाजपा जिला मंत्री पंकज शर्मा ने कहा कि इस अभियान से हम एक बार पुन: पूरे देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व को यह सन्देश देंगे कि इतनी विषम परिस्थितियों में भी यदि कोई राजनीतिक पार्टी जनता के साथ खड़ी है तो वह भाजपा है। इस दौरान बी एन तिवारी, यशवंत सिंह अध्यक्ष किसान मोर्चा, प्रिया ढकाल महामंत्री किसान मोर्चा, पंकज शर्मा जिला मंत्री भाजपा, रोमा सहगल जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, सुनीता नौटियाल जिला सोशल मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा, बिजेंद्र मोघा पार्षद, रविन्द्र बिरला पार्षद पति,कमला गुनसोला पार्षद, राजकुमारी जुगलान, संजीव कुमार पूर्व पूर्णकालिक, राजीव गुप्ता, रणवीर सिंह, कुलदीप टंडन, गौरव केथोला, महेंद्र वर्मा, अशोक बेलवाल,अनिकेत गुप्ता, अभिषेक मल्होत्रा, रोशनी अग्रवाल आदि मोजूद रहे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments